Software engineer kya hota hai
एक कहावत है, आपने शायद सुनी होगी की "टाइम जैसे-जैसे बदलता है, वैसे खुद को भी बदलना चाहिए, नहीं तो ना आपका फायदा ना किसी और का...."
चलिए पहले हम जानते हैं, कि engineering कितने प्रकार के होते हैऔर हम किन-किन क्षेत्र में engineering कर सकते हैं।
★ इंजीनियरिंग के कितने प्रकार होते हैं?
इंजीनियरिंग के कई प्रकार होते हैं, जैसे कि
● मेकेनिकल इंजीनियरिंग
● ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
● सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
● सिविल इंजीनियरिंग
यही सभी इंजीनियरिंग की मुख्य शाखाएं होती है।
इन सभी इंजीनियरिंग की पढ़ाई अलग-अलग होती है।
जो ऑटोमोबाइल की शाखा से पढ़ते हैं, उसे ऑटोमोबाइल इंजीनियर कहते है।
जो इलेक्ट्रिकल की शाखा से पढ़ते है, उसे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कहते है।
जो सॉफ्टवेयर की शाखा से पढ़ते हैं, उसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर कहते हैं।
आज हम एक इंटरेस्टिंग टॉपिक पर बात करेंगे जिसका नाम है सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बनते हैं? और सॉफ्टवेयर इंजीनियर क्या होता है?
आज के समय में technology हर पल बढ़ती जा रही है। मोबाइल कंप्यूटर आदि चीजों का उपयोग बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। और लोग इनमें ज्यादातर इंटरनेट का यूज करते हैं। इंटरनेट के आ जाने से कुछ ऐसे काम है जो बहुत आसान हो गया है, लोगों को जिस काम में बहुत ज्यादा दिन लगते थे, उस काम को करने में लोगों को बहुत कम दिन लगते हैं।
वैसे आज के टाइम में आपको दुनिया में हर किसी के पास कंप्यूटर लैपटॉप या फिर मोबाइल मिल ही जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है।
अगर आपके मोबाइल या लैपटॉप में सॉफ्टवेयर नहीं होता तो यह कुछ भी नहीं कर पाते ना आप इसमें फोटो एडिटिंग कर पाते ना वीडियो प्ले कर पाते इन सब को करने के लिए आपके मोबाइल या लैपटॉप में सॉफ्टवेयर का होना आवश्यक होता है।
सॉफ्टवेयर नहीं होने के कारण इन device को यह पता नहीं रहता कि आगे उनको क्या करना। सॉफ्टवेयर किसी भी डिवाइस को संकेत देता है, अर्थात उसे बताता है कि उसको आगे क्या करना है।कब कौन सा एक्शन लेना है, यह कमांड सॉफ्टवेयर ही उसको देता है।
आजकल आप अपने आसपास देखते होंगे, कि कई सारे ऐसे बच्चे होते हैं। जो मोबाइल लैपटॉप का यूज़ करते हैं और उनका सपना होता है, कि वह आगे जाकर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर अच्छी खासी लाइफ जी सके और अच्छे खासे पैसे कमा सके।
लेकिन सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना भी कोई आसान बात नहीं इसके लिए आपको दिन रात कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। Commerce और Computer से जुड़ी subject को दिन रात कड़ी मेहनत से पढ़ना पड़ता है। और आपको MCA अर्थात (Master In Computer Application) का कोर्स भी करना पड़ता है।
अगर आप भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में आज हम आपको बताएंगे कि कंप्यूटर सॉफ्टवेयर क्या है? सॉफ्टवेयर इंजीनियर क्या होता है? सॉफ्टवेयर कैसे बनाते हैं? सॉफ्टवेयर किसे कहते हैं? और सॉफ्टवेयर की पूरी जानकारी आज हम आपको देने वाले है।
★ सॉफ्टवेयर इंजीनियर क्या होता है?
जो भी एप्लीकेशन laptop के लिए बनाई जाती है। उसकी पूरी जानकारी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पास मौजूद रहती है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम होता है, कि किसी भी लैपटॉप या मोबाइल में कोई तकनीकी खराबी आने पर या कमांडिंग सिस्टम में खराबी होने पर वह उसको ठीक करता है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बने अगर इस सवाल का हम जवाब ढूंढें तो मुख्यता किसी भी फील्ड में इंजीनियरिंग करने के लिए आपको उस फील्ड कि पूरी जानकारी लेनी होती है।
यानी कि आप को उस फील्ड से रिलेटेड पढ़ाई करनी होती है उस से रिलेटेड कोर्स करना पड़ता है और उसी से रिलेटेड practice आपको करनी पड़ती है। तभी आप उस क्षेत्र के इंजीनियर बन सकते हैं।
इसी तरह अगर आपको सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करनी है तो आपको उस से रिलेटेड पढ़ाई करनी होगी और उस से रिलेटेड कोर्स करनी पड़ेगी और उसी से रिलेटेड आपको प्रैक्टिस करनी पड़ेगी।
अब हम आपको बताएंगे कि आपको 12th पास करने के बाद क्या क्या गतिविधियां अपनाने पड़ेंगे। अर्थात आगे आपको किस चीज से पढ़ाई करनी होगी, कैसे करनी होगी। यह सब हम आपको कुछ points के माध्यम से समझाएंगे
1. सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए पढ़ाई क्या करें?
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई शुरू करने से पहले आपको 12th में आपका सब्जेक्ट PCM (Physics, Chemistry, Math) होना चाहिए।
इसके बाद आपको कई अलग-अलग तरह के कोर्स करने पड़ेंगे जैसे कि,
● कंप्यूटर में बैचलर (computer bachelor) डिग्री
● Computer Science Engineering,
● BCA (Bachelor of Computer Application)
● कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (C++, C, Java etc.)
अगर आपने यह सभी कोर्स किए हैं, तो आप एक अच्छे सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन सकते हैं। और आने वाले समय में एक अच्छी इनकम को कमा सकते हैं, और अपना खुद का भी एक सॉफ्टवेयर बना सकते हैं। और दुनिया में नाम कमा सकते हैं।
2. कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को सीखे।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए आपमें कंप्यूटर लैंग्वेज का ज्ञान होना अति आवश्यक रहता है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए आपको कंप्यूटर की भाषाओं का ज्ञान रहना चाहिए।
क्योंकि एक सॉफ्टवेयर बनाने के लिए आपकोcomputer की भाषाओं का ज्ञान होना, अति आवश्यक होता है। तभी आप किसी सॉफ्टवेयर को डेवलप कर सकते हैं।
जब आप Computer Science Engineering, BCA (BACHELOR OF COMPUTER APPLICATION) जैसे कोर्स करते हैं। तब आपको इन सभी भाषाओं का ज्ञान दिया जाएगा। इसीलिए आपको इन सभी लैंग्वेज का ज्ञान होना चाहिए।
अगर आपके पास इन सभी लैंग्वेज का ज्ञान नहीं रहेगा, तो आप उस सॉफ्टवेयर को नहीं समझ पाएंगे। और इसके साथ-साथ आपको कंप्यूटर की बाकी सारी नॉलेज का होनी चाहिए।
आप जो भी नहीं एप्लीकेशन बना रहे हैं। उसके बारे में आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर आपको ही उस एप्लीकेशन के बारे में पूरी जानकारी नहीं होगी।
तो आप दूसरे लोगों को उसका इस्तेमाल करने के बारे में नहीं बता पाएंगे। जिससे उनको उसका इस्तेमाल करने में बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
इसी के लिए आपको कुछ लैंग्वेज इज का सीखना अति आवश्यक है जैसे कि,
● C लैंग्वेज सीखें
● C++ सीखें
● Java सीखें
● Python सीखें
● C Sharp सीखें
● Ruby or Perl सीखें
●Ocaml सीखें
● Haskell सीखें
● Scala सीखें
● Smalltalk सीखें
● SQL सीखें
● Prolog सीखें
3. इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करें।
जब आप कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी कर लेते हैं, और धीरे-धीरे आप किसी सॉफ्टवेयर पर वर्क करते हैं। यानी उसे develop करने की कोशिश करते हैं, तब आपको इंटर्नशिप के लिए जाना चाहिए। क्योंकि इससे आपको कोडिंग और कंप्यूटर लैंग्वेज के बारे में और भी ज्यादा जानकारी मिलेगी।
इससे आपको पता चलता है कि कैसे किसी सॉफ्टवेयर को तैयार किया जाता है। और ऐसा करने से आपका सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में experience बढ़ता जाएगा। और ऐसा करने से आप धीरे-धीरे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन सकते हैं।
4. कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री करें।
एक प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन करके। एक अच्छी आमदनी अगर आप कमाना चाहते हैं, तो आपको कंप्यूटर एप्लीकेशन मैं मास्टर की डिग्री करनी पड़ेगी। इसके लिए आपको इन सभी
● कंप्यूटर साइंस (MCS)
● मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) का कोर्स करें।
अगर आप इन कोर्सों को complet कर लेते हैं, तो आपको एक अच्छी कंपनी में job भी मिल सकता है। यानी कि आपको एक अच्छी कंपनी में एक अच्छा और बेहतर और ओहदा प्राप्त हो जाएगा।
जैसा कि आपको पता है कि माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है। इसमें 34% भारतीय इंजीनियर ही काम करते हैं। इसके बाद Google, IBM, NASA, जैसे जगहों पर भी भारत के कई सारे इंजीनियर काम करते हैं।
अगर आप एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन जाते हैं तो आपको कई सारे कंपनियों में जॉब मिल जाएगा। और अगर आप एक अच्छे सॉफ्टवेयर यानी अनुभवी सॉफ्टवेयर इंजीनियर होते हैं तो आपको जगह-जगह से जॉब के लिए लेटर भी आएंगे। और आप यहां पर करोड़ों की कमाई कर सकते हैं।
एक शोध के अनुसार पता चला है, कि ज्यादातर सॉफ्टवेयर इंजीनियर किसी government कंपनी या फिर किसी अन्य कंपनियों में काम ना करके खुद का एक बिजनेस या खुद का सॉफ्टवेयर डेवलप करते हैं।
वह भी पहले किसी कंपनी या फिर किसी गवर्मेंट जगह पर काम करते हैं, लेकिन जब उनको अच्छा खासा experience हो जाता है तू है वहां से exit ले लेते हैं, और खुद की कंपनी शुरू करते हैं। वह भी अपने ही term's and conditions पर।
5. प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को अच्छा बनाए।
अगर आप एकदम सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं तो आपका logic स्ट्रांग होना बहुत आवश्यक है। जितने भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर होते हैं उनके अंदर logic होता है।
जब भी आप
● Computer Science Engineering,
●BCA(Bachelor of Computer Application) का कोर्स
करते हैं, तब आपको logic's के बारे में पढ़ाया जाता है। इसीलिए जब भी आपको उसके बारे में पढ़ा जाता है तो आपको ध्यान से इसके बारे में पढ़ना चाहिए।
6. हर रोज प्रैक्टिस करें।
जब आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के
Computer Science Engineering,
BCA(Bachelor of Computer Application) तब आपको कंप्यूटर की लैंग्वेज और कोडिंग के बारे में पढ़ाया जाता है। जब आप इन कोर्सों को पूरा करते हैं। तो आपको धीरे-धीरे इन लैंग्वेज के बारे में जानकारी हो जाती है।
इसमें सॉफ्टवेयर बनाने के बारे में बताया जाता है और आपको सॉफ्टवेयर बनाने में अपना समय देना चाहिए। अर्थात सॉफ्टवेयर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको एक्सपीरियंस भी हो जाएगा।
★ सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलेरी कितनी होती है?
तो हम बात करते हैं कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलेरी कितनी होती है। उसे कितना रुपया दिया जाता है, तो आपको बता दें कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग आज तक की सबसे बेहतर नौकरी मानी जाती है।
जिस भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर को 10 साल से कम काम करने का एक्सपीरियंस है उस सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी सालाना 5 से 10 लाख होती है। और यह उन कंपनियों पर डिपेंड करता है जिसमें वे जॉब करते हैं ए कंपनी अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कितना देती है इस पर निर्भर करता है।
और अगर आप एक अनुभवी सॉफ्टवेयर इंजीनियर होते हैं तो आप की सालाना कमाई 50 से 60 लाख तक होती है।
पर अगर आप अपना खुद का उद्योग शुरू करते हैं। तो उसमें आपके मेहनत पर डिपेंड करता है आपके सॉफ्टवेयर पर डिपेंड करता है कि आपको कितने कमाई होगी।
0 टिप्पणियाँ